
नर्मदापुरम / लोक शिक्षण संचालनालय भोपालमध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार आज दिनांक 18/7/2026 को गुरु पूर्णिमा पर्व पखवाड़े के तहत पीएम श्री शासकीय कन्याशाला सूरज गंजइटारसी में निबंध प्रतियोगिता विषय “मेरे जीवन में गुरु का महत्व” का छात्राओं द्वारा लेखन एवं वाचन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यांशी लोवंशी एवं मुस्कान केवट द्वारा गुरु के महत्व को भाषण द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका सुश्री इशिता जिजोतिया द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व दिनांक 15-7.2026 को प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सोनिया द्वारा दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम के पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य विनय कुमार सोनिया, महेश मालवीय, खेल शिक्षक विनोद दुबे, ओपी तिवारी, पूरन रजक, आदित्य बड़कुर, श्रीमति रिमी सिंह, परिणीता पटेल, श्रीमती ऊषा हुइके, श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती नीलिमा, श्रीमती अनुराधा मिश्रा, गीता सुथार, प्रीति शिवहरे, श्रीदेवी सराठे, अभिलाषा खत्री, अर्चना सिंग, लाइका खान एवं दीपक टेकाम आदि उपस्थित थे।

