
नर्मदापुरम / दिनांक 19/03/2026 को फरियादिया रूबी फौजदार पति निर्वेश फौजदार निवासी रसूलिया नर्मदापुरम द्वारा रिपोर्ट पर ZODIAC कंपनी में कपड़े बुकिंग करने पर दिनांक 18/03/2026 को 9000/- रुपए फोन पे के माध्यम से राशि पे किया गया। जिसकी राशि ZODIAC कंपनी में बुकिंग हुई कि नही की जानकारी कस्टमर केयर नंबर पर बात करने पर दिनांक 19/03/2026 को फरियादिया के बैंक खाते से मोबाइल धारक के द्वारा ZODIAC कंपनी से बोलने व कपड़े बुकिंग की राशि वापिस करने के नाम पर कुल 99,000 रुपए की राशि हड़पकर धोखाधड़ी की गई थी कि फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम को दीगर प्रांत रवाना किया गया।
मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं सायबर सैल नर्मदापुरम से खाता ट्रांसजेक्शन की जानकारी ली गई। जानकारी के अनुसार खाता धारकों की जानकारी केरल एवं महाराष्ट्र में होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बटकारा (केरल) से संदेही खाताधारक विकास बाथम पिता सौवरन बाथम निवासी ग्राम देवरीकला, थाना बेलगढ़, जिला ग्वालियर को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ किया। जिसने अपने सहयोगी दीपक रावत पिता गब्बर सिंह निवासी ग्राम देवरीकला, थाना बेलगढ़, जिला ग्वालियर का जो वर्तमान में मुंबई में विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र विजय नगर महाराष्ट में चौकीदारी का काम करता है। जिसके साथ मिलकर घटना करना बताया, संदेही विकास बाथम को लेकर दीपक रावत का मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर विजय नगर उधोगिक क्षेत्र विजय नगर मुंबई (महाराष्ट) से अभिरक्षा में लिया एवं दोनों आरोपीगण से प्रथक प्रथक पूछताछ किये, जिन्होंने उक्त घटना करना स्वीकार किया, आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि दिनेश मेहरा, प्रधान आरक्षक संजय गौर, नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, सायबर सैल आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

