
नर्मदापुरम / दिनांक 14/07/2026 को फरियादी फरियादी रजत शलुजा निवासी आरबीएल बैंक के पीछे आनंद नगर नर्मदापुरम द्वारा एचपी पेट्रोल पंप बाबई रोड से 07 टायरो को जिसकी कीमत करीब 1,75,000 रुपये का अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना देहात नर्मदापुरम में रिपोर्ट की गई था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम को रवाना किया गया ।
मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पिपरिया निवासी जित्तू अहिरवार पिता छोटेवीर अहिरवार उम्र 19 साल निवासी हथवास रोड पिपरिया को थाना लाकर पूछताछ किया। आरोपी ने बताया कि अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर पिकअप वाहन में दिनांक 05/07/2026 को रात्रि में जिन्दबाबा के पास HP पेट्रोल पम्प पर रखे सात हेवी टायर पिकअप में रखकर चोरी कर ले गये थे । जिन्हें बेचने की नियत से दूरस्त स्थान पर ले जाकर झाड़ियो में छुपाकर रखे थे । जो आरोपी की निशादेही पर बताये स्थान से चोरी किये 07 टायर कीमती करीब 1,75,000 रुपये के आरोपी के कब्जे से बरामद किये । बाद मामले में अन्य आरोपी शैलेश को तलब कर पूछताछ किये जो घटना दिनांक को वाहन महिंद्रा पिकअप क्रमांक MP 09 GH 2419 से चोरी करना स्वीकार किया जो आरोपी शैलेश से घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप कीमती करीबन 06 लाख रूपये की जप्त की गई ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं सउनि प्रवीण शर्मा, सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सायबर सैल आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

