दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकु शर्मा के नेतृत्व एवं प्रभारी संभागीय सुरक्षा स्क्वाड हिमांशु जैन की देखरेख में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 50 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने हेतु वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, मेडिकल बॉक्स में बिना एक्सपायरी दवाएं रखने तथा अग्निशामक यंत्रों को समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के अंतर्गत 9 वाहनों पर 27,500 हजार की चलानी कार्यवाही की गई। इस अभियान में बिना वैध बीमा, फिटनेस, पीयूसीसी, वीएलटीडी , एसएलडी , अग्निशमन प्रणाली , फर्स्ट एड किट की अनुपलब्धता, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, बिना परमिट परमिट वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ओवर पैसेंजर, बकाया कर वाले वाहन और विशेष रूप से स्कूल बसों की जांच की जा रही है।

