पहली बार जिले में बनीं महिला अध्यक्ष
सांसद और विधायक की सहमति से कार्यकारिणी गठित
लोकेश तिवारी सहित बने 6 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री , 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष , एक सह कोषाध्यक्ष एक कार्यालय मंत्री और एक सह कार्यालय मंत्री बने
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
भारतीय जनता पार्टी ने जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें महिलाओं को तवज्जो दी गई है। वहीं सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा गया है । इस बार नर्मदा पुरम विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को कार्यकारिणी में स्थान मिले हैं। कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संतुलन को साधा गया है । प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और विधायक प्रेम शंकर वर्मा की सहमति से कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें नर्मदा पुरम से दो महामंत्री और सुहागपुर से भी एक महामंत्री बनाए गए। भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष सहित महिलाओं को तवज्जो जिले की कार्यकारिणी में दी है।
भाजपा ने पहली बार महिलाओं को जिले की कार्यकारिणी में थी तवज्जो
नर्मदापुरम जिले की कार्यकारिणी में पहली बार महिला के हाथ में जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। प्रीति शुक्ला जिला अध्यक्ष है। महामंत्री ज्योति चौरे, वहीं उपाध्यक्ष अर्चना साहू को बनाया है। इसके साथ ही मंत्री में रीता ठाकुर और पुष्पा वर्मा को जगह मिली है। साथ ही वंदना दुबे को भी सह कार्यालय मंत्री से नवाजा गया है।
इन पदों पर हुई कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां
महामंत्री के पद पर मुकेश मैना, ज्योति चौरे और कुंवर यादव। उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, अर्चना साहू , राजेश गौर, निखिलेश चतुर्वेदी, मुकेश सराठे और गोपाल दास दुदानी शामिल हैं। वहीं मंत्री में सम्राट तिवारी, प्रांशु राणे, जितेंद्र चौहान, रीता ठाकुर, पुष्पा वर्मा, गोविंद राय शामिल हैं । वहीं संदीप जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और दीपक को सह कोषाध्यक्ष बनाया है । प्रशांत दीक्षित कार्यालय मंत्री और वंदना दुबे सह कार्यालय मंत्री बनाई गईं।

