पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि
आईजी , डीआईजी, एसपी , एएसपी, कलेक्टर , एसडीओपी , थाना प्रभारी सहित अन्य विशिष्ट जनों ने दी पुष्पांजलि
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के पुलिस लाइन में पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वर्ष 2025-26 में 1 वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले 154 पुलिस कर्मियों के सम्मान में उनके द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अमर शहीदों को सलामी देते हुए शोक शस्त्र की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा द्वारा शहीद हुए कुल 154 पुलिस कर्मियों के नामों का वाचन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन चन्द्रशेखर सोलंकी, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम वीरेन्द्र सिंह, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, अपर दंडाधिकारी राजेश शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी यातायात श्रीमति सुनीता पटेल, रक्षित निरीक्षक सूरज जमरा एवं सूबेदार ईशान रिछारिया थाना प्रभारी देहात उषा मरावी सहित जिले के अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए आम जनजीवन की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने अपने अदम्य साहस और कर्तव्य का निर्वाह किया।

