नर्मदापुरम / इटारसी / मां खेड़ापति माता मंदिर समिति सोना सांवरी नाका के तत्वावधान में श्याम प्रभु की भव्य सेवा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” के द्वारा यह धार्मिक आयोजन आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक श्रीमद् भागवत कथा ग्राउंड, तिरुपति कॉलोनी इटारसी में होगा।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन प्रवाहिका यशी चौरसिया (जबलपुर), भजन प्रवाहक पंकज पांचाल (भोपाल) एवं हार्दिक राठी (इटारसी) श्याम बाबा के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। संगीत सेवा VGM म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी जाएगी।
दरबार को फूलों एवं रोशनी से सजाया जाएगा, श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, कार्यक्रम में इत्र बर्षा एवं पुष्प बर्षा की जायेगी।
समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

