

नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत आवास कालोनी क्षेत्र में आधा दर्जन के करीबन आरोपियों ने मिलकर 50 वर्षीय अशोक सराठे नामक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकीं देते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तत्संबंध माखन नगर पुलिस ने बताया कि आवास कालोनी निवासी अशोक सराठे के साथ निहाल खान, भैय्या खान, अज्जू खान, ताजुल, सोयल खान, अनमोल उर्फ अमन ने मामूली बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकीं दी।इस मामले में पुलिस ने फरियादी चंचल पिता अशोक सराठे की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1),296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

