

नर्मदापुरम / शहर के स्थानीय मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में रहवासियों से कालोनी के मेंटीनेंस के नाम पर वसूली की जा रही है। इसके लिए बकायदा एक फर्जी रसीद नर्मदेश्वर समिति के नाम से कट्टा छपवाया गया और स्वयं को कालोनी के स्वयंभू अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति द्वारा मेंटेनेंस के नाम राशि वसूली की जा रही है। इस कालोनी में कई परिवार रहते हैं, प्रत्येक के रख रखाव के नाम वसूली गई। राशि हजारों मेें होती है लेकिन इसका कोई हिसाब किताब नहीं है बल्कि वसूलने वाले की जेब में सारा पैसा जा रहा है।
यह हैं नियम………
किसी भी कालोनी में मेटेनेंस और विकास के लिए समिति या सोसायटी का गठन किया जाता है। उसे रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत कराया जाता है फिर सदस्यों की ओर से अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी चुने जाते हैं । इसकी जानकारी पंजीयक को दी जाती है इसके बाद ही मेंटेनेंस या अन्य किसी मद के लिए रहवासियों से चर्चा और सहमति के आधार पर शुल्क तय किया जाता है। प्राप्त शुल्क के लिए बैंक में सोसायटी का खाता खुलवाया जाता है, यह अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के नाम से ज्वाइंट एकाउंट होता है, वसूली गई राशि बैंक में जमा की जाती । कालोनी मे मेंटेनेंस के लिए खर्च की गई राशि का पूरा ब्यौरा रखा जाता है जिसे समय समय पर पदाधिकारियों और सदस्यों को बताना जरुरी होता है और इसे पंजीयक कार्यालय में भी जमा करना होता है। लेकिन यहां न चुनाव, न सोसायटी न पदाधिकारी एक व्यक्ति ने खुद को अध्यक्ष घोषित कर लिया । रसीद कट्टा छपवा लिया और वसूली शुरू कर दी गई है।
जय माता दी समिति का गठन नहीं हुआ और शुक्ला द्वारा रसीद तैयार हो गई। सहमति से कोई कुछ दे यहां तक तो ठीक लेकिन लोगों को डरा के धमका कर मेंटेनेंस के नाम से बड़ी-बड़ी रकम वसूली जा रही है बता दें कि रिवर व्यू कॉलोनी शहर की एक अच्छी कॉलोनी मानी जाती है। लेकिन कॉलोनी में कुछ ऐसे लोग निवास कर रहे हैं जो कॉलोनी के ही लोगों को दवाब बनाना उनके घर के सामने जाकर चिल्लाना पैसे ना देने पर धमकी देना, इस प्रकार का कार्य चल रहा है। इस मामले में सभी कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी की है।

