दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर सहित जिले भर में सेवा पखवाड़े के चलते अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसके चलते आज कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने एक घंटे स्वच्छता के लिए एक साथ श्रमदान अभियान में श्रम दान कर विवेकानंद घाट पर सफाई गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की और कचरे को उठाकर फेंका। इस दौरान उन्होंने इस दौरान पूरे घाट पर हो रही स्वच्छता गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन भी किया।

