
इटारसी / कृषि उपज मंडी के पास यादव समाज की युवा टीम द्वारा सलकनपुर श्रद्धालुओ को स्वल्पाहार वितरण किया गया। युवा टीम द्वारा टेन्ट लगाकर स्वल्पाहार के स्टाल लगाए गए एवं डीजे पर माता रानी के भजन चलाये गये। पदयात्री श्रद्धालुओं द्वारा स्वल्पाहार कर जय माता की नारे लगाते हुए माता रानी बिजासन देवी मैया सलकनपुर के लिए रवाना हो रहे थे।

