
नोट – खबर की हेडिंग में त्रुटिवस महफूज शब्द लिखा गया है जिसे महरूम पढा जावे।
नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आम जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड पर लाखों रुपए खर्च कर बस संचालन के लिए प्लेटफार्म बनाया है। लेकिन आज तक प्राइवेट बस स्टैंड को संचालित करने के लिए कोई भी पहल नहीं कर रहा है जिम्मेदार सब बेखबर है। जनता से पैसों से लाखों रुपए खर्च कर रोड का निर्माण कर दिया गया है लेकिन ना तो बस स्टैंड के हिसाब से शौचालय का या यात्रियों के प्रतीक्षालय के लिए कोई कदम उठाए हैं। अगर इस प्राइवेट बस स्टैंड से हरदा और नसरुल्लागंज रूट की बस है चलने लगे तो आमजन को बहुत सुविधा होगी। विपरीत इसके अभी पुराने बस स्टैंड पर चार पहिए वाहनों का अतिक्रमण लगा रहता है और वह अव्यवस्थित खड़े रहते है। जिससे रेलवे स्टेशन आने जाने वाले सवारी ऑटो एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

