
नर्मदापुरम / ग्राम बुधवारा स्थित स्थानीय एन ई एस महाविद्यालय में गुरुवार दिनांक 25 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ-साथ रक्तदान शिविर का आयोजन भी रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है । रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं महाविद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों एवं ग्राम वासियों से शिविर में भाग लेने का अनुरोध किया है।

