

इटारसी / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्तियों के द्वारा दो स्थान पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। पहला पूजन गांधीनगर के इंगलचाल स्थित शंकर मंदिर में मां दुर्गे के समक्ष तथा दूसरा शस्त्र पूजन आरती मालवीय के निवास पर किया गया। शस्त्र पूजन में शस्त्रों की पवित्रता और शक्ति को पूजकर सुरक्षा,शक्ति और विजय की कामना की और शस्त्र पूजा क्यों की जाती है उसके बारे में जानकारी दी। मातृशक्ति ने सर्वप्रथम शस्त्रों पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें पवित्र कर हल्दी कुमकुम का तिलक लगाकर मौली बांधकर धूप-दीप व अक्षत पुष्प आदि अर्पित किए गए। अंत में मातारानी के भजन एवं आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने बताया कि सनातन काल से ही शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है। इससे जीवन में आने वाली दरिद्रता, कष्ट, शोक और भय का नाश होता है। उक्त अवसर पर नगर संयोजिका अनीता तिवारी, सह संयोजिका आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, सविता मालवीय, अनीता मालवीय, कुसुम मेहरा, नीतू साहू, सुषमा यादव, पार्वती पटेल, निशा पटवा, अंजलि नागेश, ऊषा यादव, मीरा तिवारी, सुमन चौहान, कुंती भदोरिया, अनीता राठौर, दीपिका मेहतो एवं अन्य मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी उपस्थित रहीं।

