
नर्मदापुरम / पिपरिया / सेवा भारती जिला नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज पिपरिया नगर की सेवा बस्ती धोबी मोहल्ला, काली माता मंदिर के पास संस्कार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक श्रीनिवास मालानी, जिला प्रचारक नरेंद्र एवं सेवा भारती विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संस्कार से होगा राष्ट्र निर्माण…
इस अवसर पर नगर संघचालक श्रीनिवास मालानी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के लिए संस्कार जरूरी हैं। संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल, महापुरुषों की प्रेरक कहानियां और राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से संस्कारित किया जाता है। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत होती है और भविष्य में वे विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षिका ने जताया आभार…..
कार्यक्रम के अंत में संस्कार केंद्र की शिक्षिका श्रीमती रंजना दीदी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि केंद्र के माध्यम से बस्ती के बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर सेवा भारती के कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

