दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत सांदीपनी स्कूल की बस शनिवार सुबह पलट गई जिससे उसमें सवार चार बच्चों को मामूली चोट आई है । इनका उपचार सुहागपुर स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया । बताया जाता है कि बस अनियंत्रित होकर पलटी । चार गांव और सुकरी के बीच की घटना है। इसको लेकर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि इसमें दो बच्चियां और दो बच्चे, महिला कंडक्टर और ड्राइवर शामिल हैं। इन्हें मामूली चोट आई है। लापरवाही पूर्व गाड़ी चलाने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और मामला की जांच आगे की जा रही है , जिसकी भी लापरवाही होगी आगे कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बस एमपी 04 पीए 2430 का संतुलन बिगड़ गया था इसकी वजह से यह पलट गई । तत्काल सूचना पर 112 नंबर घटना स्थल पर पहुंची और आरक्षक कमल किशोर, संतोष कुमार ,सुनील आहूजा द्वारा घायल बच्चों की ग्रामीणों की साथ मदद कर तत्काल सरकारी अस्पताल सोहागपुर भेजा। बस ड्राइवर तुलसी प्रसाद महिला कंडक्टर वर्षा सिंह और
घायल बच्चे में सौरभ ठाकुर , मधु गुर्जर
रिषभ ठाकुर , रागिनी शामिल थे।

