
नर्मदापुरम / आज डोलरिया रोड स्थित जैन इंडस्ट्रीज से वन्य जीव अभिरक्षक को सूचना मिली कि वहा बने घर मे काम करने वाले मजदूर की पत्नी और बच्चा अराम कर रहे थे, उस समय उन्हे वहा घूमता हुआ एक सांप दिखाई दिया, जिसे देख कर वह महिला घबरा गई।जिसकी जनकारी उन्होंने वहा के सुपरवाइजर को दी। वन्य परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र अभय चौरे ने मौके पर पहुंच कर मैदान में रखा कुछ सामान जो की बड़ी पन्नी से ढका हुआ था। जब वह पन्नी हटाकर देखा तो वह (Indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

