

नर्मदापुरम / भादौ मास की शुक्ल चतुर्थी को विराजित होने वाले विघ्नहर्ता गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा पंडालों और घरों में भगवान गजानन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्तिकार तेजपाल प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष मंहगाई के कारण मूर्ति के दाम बढे रहेंगे। घरों में छोटे-छोटे बच्चे गणेश जी की प्रतिमा विराजित करते हैं और सुबह-शाम आरती करते हैं और आकर्षक रंगीन लाइटों की सजावट भी करते हैं।

