दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अधिकारियों को दिए। दिव्यांग आवेदक श्रीमती शांति बाई की समस्याओं को सुनने स्वयं कलेक्टर श्री मिश्रा उनके पास पहुंचे। उन्होंने श्रीमती शांति बाई की समस्या को सुनकर आवश्यक जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही अन्य आवेदकों की भी समस्या का समाधान किया गया।

