दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। पुलिस साईं कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला को पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। 7 अप्रैल को फरियादिया उम्र 16 साल निवासी संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम ने आरोपी राहुल कदम पिता केशव कदम उम्र 30 साल निवासी ग्वालटोली के विरूद्ध गंदे गंदे इशारे कर छेड़छाड़ करने के संबंध मे रिपोर्ट की थी । जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्र. 350/26 धारा 79,296(बी), 115(2) बीएनएस, 7/8 पास्को एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी राहुल कदम फरार था जिसे लगातार तलाश करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसे विशेष न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया । आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना कोतवाली के सउनि रेवाराम गायकवाड़, आर पंकेश वघेला एवं आर गजेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

