
इटारसी / नवरात्रि पर्व पर नगर पालिका परिषद इटारसी में राजस्व विभाग के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, समाजसेवी मनीष ठाकुर, पार्षद शुभम गौर सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से सुंदरकांड का पाठ कर मां दुर्गा की आराधना की और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

