शूटिंग देखने भारी संख्या में पहुंचे लोग
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के सेठानी घाट में फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम पहुंचीं । उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग सेठानी घाट पर की जा रही है। इसके लिए विशेष तैयारी शुरू की गई थी । एक दिन पहले से ही घाट पर तैयारियां शुरू हुईं थीं और मंगलवार को फिल्म की शूटिंग करते हुए यामी गौतम नजर आईं । इस दौरान शहर के कई लोग फिल्म शूटिंग देखने पहुंचे। यहां पर फिल्म के कई सीन शूट किए जाएंगे । एक खास तरह से सेठानी घाट को सजाया संवारा गया है और शूटिंग की जा रही है। सुरक्षा के भी यहां पुख्ता लिए इंतजाम किए गए हैं।

