अरुण राठौर होंगे सहायक संचालक जनसंपर्क
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
प्रशासकीय कार्य की सुविधा के चलते नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी का स्थानांतरित किया गया है। वहीं जनसंपर्क विभाग में भी ट्रांसफर किए गए हैं। इसके चलते नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख होंगे । श्री देशमुख इसके पहले नगर पालिका परिषद गाडरवारा में सीएमओ के पद पर पदस्थ थे। वहीं नर्मदा पुरम में पदस्थ श्रीमती हेमेश्वरी पटले का ट्रांसफर नगर पालिका परिषद पांढुर्णा जिला पांढुर्ना में हुआ है। जल्द ही नए नगर पालिका परिषद सीएमओ नर्मदा पुरम नगर पालिका की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही संयुक्त संचालक जनसंपर्क सुश्री रश्मि देशमुख का स्थानांतरण संभागीय कार्यालय रीवा में हो गया है । अब उनकी जगह संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन के सहायक संचालक जनसंपर्क अरुण राठौर नर्मदा पुरम संभागीय जनसंपर्क कार्यालय की कमान संभालेंगे।

