दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली गौरव बुंदेला एवं थाना प्रभारी यातायात सुश्री सुनीता पटेल के साथ कोतवाली एवं यातायात पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च कर यातायात एवं बाजार व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को बार-बार दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। सार्वजनिक मार्गों पर सामग्री रखकर यातायात बाधित करने वाले तथा आमजन के सुरक्षित आवागमन के अधिकार को प्रभावित करने वाले व्यवसाइयों को समझाइश देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण अथवा अव्यवस्था पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा सुगम यातायात, व्यवस्थित बाजार व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

