मटकुली पिपरिया रोड पर हुई दर्दनाक घटना
सभी रिश्तेदारी में शामिल होने पहुंचे थे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पिपरिया मटकुली मार्ग पर सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया । इसमें एक बोलेरो पलट गई जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई । इनमें एक बच्चा भी शामिल है। स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी मदनलाल पवार ने बताया कि शाम 6 के लगभग की यह घटना है। सभी लोग किसी रिश्तेदारी से तामिया छिंदवाड़ा से मटकुली की ओर जा रहे थे । रास्ते में यह घटना हुई । बोलेरो पलट गई और उसमें पति पत्नी और एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई । बताया जाता है कि एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार ने नियंत्रण खो दिया। बताया जाता है कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है । पुलिस ने बताया कि तामिया से मटकुली पिपरिया मार्ग पर यह घटना घटी ।इसमें नर्मदा पुरम के प्रदीप धुर्वे, ज्योति धुर्वे , अक्षत धुर्वे , पंचम ठाकुर और कुलदीप ठाकुर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। यह सभी नर्मदा पुरम आ रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

