नर्मदापुरम / महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम दिनांक 17/9/25 से दिनांक 16/10/25 तक में आज छठवां दिवस में वोकल फॉर लोकल थींम अंतर्गत परियोजना नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत सेक्टर 01 में केंद्र क्रमांक 24 श्रीमती अलका तिवारी के केंद्र पर सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय उत्पादों/ खिलौने /पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में चर्चा की गई और साथ में स्वयं निर्मित स्वदेशी खिलौने, मिट्टी के खिलौने और स्थानीय व्यंजनों के प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय चीजों के उपयोग पर जोर दिया गया, हमारे नियमित के भोजन में नाश्ते में कम तेल, कम चीनी कम नमक का उपयोग करने की समझाइश दी गई और फायदे बताए गए कि हम कैसे हमारी दिनचर्या के भोजन में इन चीजों का कम सेवन करके होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती दीपिका राठौर वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं तदर्थ समिति अध्यक्ष उपस्थित रही एवं सेक्टर 01 की समस्त कार्यकर्ता, वार्ड की महिलाएं, हितग्राही माताएं, बच्चे भी उपस्थित रहे।

