दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
शहर में सोमवार को कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने शहर के प्रमुख विवादित स्थानों का भ्रमण कर मुआयना किया और जानकारी दें। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य विवादित स्थल राम जानकी मंदिर पहुंचे और संयोजक सोनू वर्मा सहित उनके साथियों से चर्चा की। इसके साथ ही मामा भांजे की मजार एवं एक्सीलेंस स्कूल के पीछे स्थित विवादित मजार का भी श्री बुंदेला ने भ्रमण कर स्थिति को देखा और मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने सभी जगह भ्रमण कर जानकारी ली और लोगों से भी चर्चा की।

