सोने , चांदी के जेवर सहित मोबाइल की करते थे लूट
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
ट्रेनों में चोरी करने वाले बदमाशों को अरेस्ट करने की कार्रवाई की गई। आरोपी रात में चलने वाली एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के आरक्षित कोचों में सामान्य टिकट या अनाधिकृत रूप से प्रवेश करता था ।बर्थ पर सो रहे यात्री के सिर के पास रखे मोबाइल/पर्स या सीट के नीचे रखे कीमती बैग को बिना आवाज किए अत्यंत शातिराना अंदाज से उठाकर ले जाते थे।माहिर । यात्री ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को पुनः सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवालके कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को अपराध क्रमांक 380/26 धारा 305(सी) बीएनएस में चोरी गया 8,52,000/- रूपये का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । 6 मई को फरियादी रमेश जिला मांड्या कर्नाटक अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 22692 राजधानी एक्स के कोच A/3 बर्थ नंबर 43,44,30 पर ग्वालियर से अपने घर मांड्या जा रहा था । इटारसी के पास जब उन्होंने देखा तो उनका सामान से भरा पर्स कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया । विवेचना के बाद तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय चौकसे के नेत्रत्व मे एक विशेष टीम जिसमे उप निरीक्षक सुरेश राज ,प्र आर 13 रानु अतुलकर ,प्र आर 313 अमित कुमार ,प्र आर 296 अजीत पटेल ,आर 449 अमित कुशवाहा ,आर 196 दीपक सेन को शामिल किया जाकर उक्त टीम को बरामदगी हेतु विशेष निर्देश देकर रवाना किया गया था । भोपाल से प्रकरण में चोरी गये मोबाइल की सीडीआर प्राप्त होने पर ,सीडीआर का बारीकी से अवलोकन किया गया । सीडीआर में आये संदेही शमीम अख्तर पिता खलील उर्फ रहमान उम्र 68 बर्ष निवासी पुतलीघर चैराहा सलूजा नर्सिंग होम के पास मकान नंबर 109 थाना टीला जमालपुरा भोपाल की सकुनत पर पहुँचकर संदेही से सीडीआर में आये नंबर के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरेंडम में सीडीआर में आये नंबर अपने पहचान के भूरा उर्फ आशीष निवासी भोपाल से एक मोबाइल 1000 रूपये में खरीद कर अपनी आईडी की सिम डालकर उपयोग करना बताने पर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया एक मोबाइल वन प्लस नोड 3 कंपनी का कीमती 22,000 /- रूपये । का जप्त कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गई । सह आरोपी शमीम अख्तर के मेमोरेंडम के आधार पर मुख्य आरोपी भूरा उर्फ आशीष करौंद चैराहा नवी बाग बेरसिया रोड भोपाल (म.प्र.) को मुखबिर की सूचना पर सकुनत से गिरफ्तार कर आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध सदर की घटना घटित करना स्वीकार किया । उसके पास से कीमती 30,000 रूपये ,एक मंगल सूत्र वजनी करीबन 54.3 ग्राम कीमती 8,00,000/- रूपये का बरामद कर आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड होने से विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश कर आरोपी का दो दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है ,जिससे अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है । कुल सामान कीमती :- 8,52,000 रूपये जब्त किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी निरीक्षक संजय चौकसे के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सुरेश राज ,प्र आर 13 रानु अतुलकर , प्र आर 313 अमित तिवारी ,प्र आर 296 अजीत पटेल ,आर 449 अमित कुशवाह ,आर 196 दीपक सेन ,आर 601 विजय पंद्राम ,आर 497 राजेंद्र दायमा , आरपीएफ़ आरक्षक निर्मल पटेल ,आरक्षक बृजमोहन ,आरक्षक संतोष पटेल ,आरक्षक अमित तोमर (सायबर सेल ) ,प्रआर 157 देवेंद्र पटेल (जीआरपी कंट्रोल रूम ) की टीम को सफलता प्राप्त हुई है । टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

