सोहागपुर / पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 23.9.25 से 2.10.25 तक विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु 3 संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सोहागपुर बस स्टैंड में नवरात्रि दुर्गा उत्सव पर बनाये गये अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष कर पुरुषों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जाना, जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त कर लिया था। इस प्रकार अभिभावकों को भी अपने बालकों को बाल्य काल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाकर जागरूक किया जाना आवश्यक है। महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जागृत की जाकर महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना। समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना, वर्तमान में तकनीकों के माध्यम से समाज में जो अश्लीलता व्याप्त है उनसे दूर किया जाकर शिक्षा पर जोर दिया जाना, अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अन्य विभाग एवं सामाजिक संस्थांओ को शामिल किया जाएगा।

