

नर्मदापुरम / साँची / पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान 2025 के तहत सांची में स्वच्छता अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन और समर्थ संस्था के सहयोग से “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के तहत ,प्रशिक्षित एवं टूरिस्ट फैसिलिटेटर रक्षा वर्मा,सोनल वंशकार, प्राची सेन द्वारा ज्ञान गंगा कॉन्वेंट स्कूल सांची में आयोजित एक दिवसीय रीसाइक्लिंग सामग्री से नवीन उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों को वेस्ट कपड़े और नारियल से बनने वाले नवीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।
*रीसाइक्लिंग सामग्री से उत्पाद निर्माण*:
बच्चों को वेस्ट मैटीरियल जैसे कपड़े और नारियल जैसी विभिन्न रीसाइक्लिंग सामग्री से नवीन उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
*स्वच्छता का संदेश*:
कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और उन्हें स्वच्छता का संदेश समाज में जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
*पर्यावरण संरक्षण*:
रीसाइक्लिंग सामग्री से उत्पाद निर्माण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। यह पहल न केवल बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। बल्कि उन्हें रीसाइक्लिंग सामग्री से नवीन उत्पाद बनाने के लिए भी प्रेरित करना था ।
स्कूल प्राचार्य प्रियंका सिंह राणा द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा है। की ऐसे प्रशिक्षण कार्यशालाओं का नियमित आयोजन करने से अधिक से अधिक बच्चों और लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

