नर्मदापुरम।
डॉ. मयंक तोमर के पिता जयसिंह तोमर का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अटैक आया था। जय सिंह तोमर सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती प्रेमलता तोमर के पति थे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 11 बजे राजघाट के लिए उनके निज निवास गिन्नी कंपाउंड कॉलोनी मीनाक्षी चौक से रवाना होगी। जय सिंह तोमर के निधन पर उनके परिजनों , मित्रों और विशिष्ट जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिजनों यह दुख झेलने की क्षमता देने ईश्वर से प्रार्थना की।

