
नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता/ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की अंतर जिला तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन एन.ई.एस. शिक्षा महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम, शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल, शासकीय नवीन महाविद्यालय भोपाल, बी.एस.एस.एस. कॉलेज भोपाल, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, शासकीय महाविद्यालय बैरसिया, वीएनएस कॉलेज भोपाल, राजीव गांधी महाविद्यालय भोपाल, आई.ई.एच.ई. भोपाल, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज भोपाल सहित कई महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य डॉ. संजीव कैथवास (क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय एम.जी.एम. इटारसी), सोमेश राठौर (क्रीड़ा अधिकारी, शासकीय कुसुम महाविद्यालय) एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय भोपाल के क्रीड़ा अधिकारी सुश्री दीक्षा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग में बी.एस.एस. कॉलेज भोपाल ने विजेता का खिताब जीता, जबकि उपविजेता स्थान शासकीय नवीन महाविद्यालय भोपाल को प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में राजीव गांधी महाविद्यालय भोपाल विजेता रहा तथा आई.ई.एच.ई. भोपाल उपविजेता रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के संचालक अरुण शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, विभिन्न महाविद्यालयों से आए क्रीड़ा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव जय वर्मा शासकीय गर्ल्स कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह नर्मदा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. महेश मानकर, महाविद्यालय के प्राध्यापक रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीणा, श्रीमती अंबिका राजपूत, कुमारी रिया केवट, अरविंद उमेर, सतीश मेहरा, महाविद्यालय के प्राध्यापक हरि मोहन लोवंशी, डॉक्टर कमलेश शुक्ला, प्रेम अश्वरे, दीपक अहिरवार, रवि भीसे का विशेष योगदान रहा।

