दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर भर में पर्यावरण का संदेश देने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसी के चलते शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस दौरान स्कूल की प्राचार्य सहित स्टाफ और अन्य विशिष्टजनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा ने अपने माता-पिता के साथ पौधारोपण किया और लोगों को जागरूक किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति का संतुलन बनाने के लिए पौधे लगाना चाहिए । पेड़ हमें ऑक्सीजन तो देते हैं साथ में हमारे पर्यावरण की रक्षा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम जहां रहते हैं या जहां पर काम करते हैं उस परिसर में पौधे लगाए उनकी देखभाल कर उनका संरक्षण करें। श्रीमती अर्चना मिश्रा ने अपने माता-पिता के साथ फल और छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर श्रीमती इंदू दुबे , निर्मला सिलावट , छाया पवार, सुनीता सिंह पवार, हरिशंकर बरगले , छाया फौजदार , भारती मिश्रा, दिनेश अहिरवार, बख्तावर खान, वंदना शर्मा, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी सहित स्कूल के स्टाफ और बच्चों ने पौधारोपण किया।

