घायल भोपाल रेफर, चल रहा है इलाज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत महावीर वेयरहाउस ग्राम समौन में गुरुवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया । इसमें वेयरहाउस के चौकीदार सहित तीन लोगों पर ग्राम गनेरा के 10 लोगों ने राड, दंड और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चौकीदार सूरज सहित मनोज, शुभम और शंकर को भी चोटें आई है । इसमें शुभम को गंभीर चोट आई जिन्हें इलाज के लिए भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में रेफर कराया गया है। माखन नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी वेयरहाउस में आए चौकीदार के रोकने पर उन्होंने चौकीदार सूरज सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया और मारपीट की। इसको लेकर 10 लोगों अजुआ केवट, अब्बू केवट, बाबू, दीपक केवट, सत्यम केवट, हुकुम केवट, मनोज केवट, दीपक केवट, बृजमोहन केवट, पवन कीर सभी गनेरा निवासी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा । घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इसके पहले दो पक्षों में कुछ विवाद हुआ था इसको लेकर आरोपी वेयरहाउस पहुंचे थे और फिर उन्होंने चौकीदार के रोकने पर संचालक के बेटे सहित अन्य लोगों से मारपीट कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

