

नर्मदापुरम / नपा का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट नर्मदा लोक कोरीडोर निर्माण के प्रथम फेस पर्यटन घाट पर चल रहे नाला निर्माण कार्य तथा रसूलिया क्षेत्र शुरू हुए नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रभारी सहायक यंत्री अजीत तिवारी, उपयंत्री रीना गुप्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के उपरांत निर्माण एजेंसी को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए। सहायक यंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में पर्यटन घाट पर नर्मदा लोक कोरीडोर का कार्य चल रहा है। प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण प्रभारी सहायक यंत्री अजीत तिवारी द्वारा किया गया। वहीं मुख्यमंत्री अद्योसंरचना योजना के तहत रसूलिया क्षेत्र से शुरू हुए नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। प्रभारी सहायक यंत्री श्री तिवारी द्वारा कार्य कर रही दोनों निर्माण एजेंसी को समय सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रोहित गौर उपस्थित थे।
तेजगति से चल रहा कोरीडोर का कार्य……
उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि पर्यटन घाट पर नर्मदा लोक कोरीडोर का कार्य तेजगति से चल रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए पिलर लगाकर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। जिससे घाटों पर आने जाने वाले वाहन वहां खड़े हो सकेंगे। वहीं नाला निर्माण कार्य को बारिश पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

