
नर्मदापुरम / थाना सोहागपुर में आज शुक्रवार दिनांक 22.05.2026 को आगामी त्यौहार बकरीद एवं अन्य त्योहारों को लेकर थाना प्रांगण सोहागपुर में शांति समिति की मीटिंग हुई। मीटिंग में एसडीम प्रियंका भल्लवी, थाना प्रभारी राहुल रैकवार, तहसीलदार रामकिशोर झरवाडे, सीएमओ नगर परिषद धर्मेंद्र शर्मा एवं बीएमओ श्रीमती रेखा गौर, हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार शामिल रहे। मीटिंग में आगामी त्यौहार को लेकर त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने हेतु चर्चा की गई अधिकारियों द्वारा त्योहारों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए, गणमान्य नागरिको द्वारा त्योहारों के संबंध में सुझाव दिए गए।

