वित्तीय लेनदेन में की हेरा फेरी
बैंक ने ग्राहकों के पैसे लौटाए, कर्मचारियों पर दर्ज कराया केस
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रसूलिया स्थित ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 53 लाख 14 हजार 995 रुपए की धोखाधड़ी हो गई थी। इसको लेकर विशाल चतुर्वेदी गुलमोहर महाकाली कॉलोनी भोपाल निवासी ने बुधवार को देहात थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 318 (4) 338 , 336 (3) 340 (2)3 (5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बताया जाता है की घटना 11 नवंबर 2024 की है । बैंक में कार्यरत होने पर आरोपी ओम पुरी ग्राम लोधी सिवनी मालवा, प्रियंका गोस्वामी रेवा बनखेड़ी और दो अन्य साथी ने ईसाफ फाइनेंस स्मॉल बैंक में लगभग 103 खाता धार को के साथ वित्तीय लेनदेन में हेरा फेरी कर धोखाधड़ी करते हुए 53 लाख 14 हजार 955 रुपए की हेरा फेरी की थी । बैंक ने ग्राहकों के खाते में पैसे डाल दिए हैं, लेकिन बैंक ने आरोपियों से के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
