नर्मदापुरम / दिनांक 20 मई 2026 दिन बुधवार को गायत्री परिवार इटारसी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “तहसील स्तरीय पुंसवन-गर्भोत्सव संस्कार महोत्सव” निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी देवतुल्य परिजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद रही एवं मातृशक्ति को आशीर्वचन दिए। विशिष्ट अतिथि पंकज चौरे नगर पालिका अध्यक्ष रहे। संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी एवं WCD विभाग की समस्त टीम परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, पर्यवेक्षक अर्चना बस्तवार, रेखा चौरे, राखी मौर्य, मीना गाठले एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बहनों का विशेष आभार किया। सभी ने 400+ गर्भवती बहनों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया। सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमरे एवं स्वास्थ्य विभाग – चिकित्सीय का सहयोग रहा। नायब तहसीलदार सुश्री स्वीटी चौहान, सभापति गीता पटेल, सभापति नाजिया बेगम एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष ठाकुर की उपस्थिति ने आयोजन को बल दिया। भोपाल से पधारीं टोली नायक श्रीमती मधु श्रीवास्तव, लेखा चौहान एवं दीप्ति राव भारद्वाज ने वैदिक विधि से संस्कार सम्पन्न करा सभी को कृतार्थ किया। म. प्र. जोन प्रभारी राजेश पटेल, रामचंद्र गायकवाड़ एवं जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा के मार्गदर्शन में ही यह महायज्ञ सफल हुआ। स्वागतकर्ता शरद वर्मा, आभार प्रदर्शनकर्ता लखन पटेल एवं संचालक गोपाल मालवीय ने मंच का सफल संचालन किया। साईं की बगिया प्रबंधन सुंदर स्थान उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दिया। जिला-तहसील समन्वय समिति, गायत्री परिवार इटारसी के सभी परिजन तन-मन-धन से सहयोग करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार जताया। कहा कि आप ही गुरुदेव के सच्चे सैनिक हैं। जिन मातृशक्ति बहनों ने संस्कार में भाग लिया, वे ही इस आयोजन की वास्तविक नायिका हैं। आप सभी के गर्भ में पल रहा शिशु ही भारत का भविष्य है।

