शराब रेड कार्यवाही के दौरान 2 प्रकरण दर्ज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरा पट्टी में सागर कुचबंदिया किराये के मकान मे काफी मात्रा मे अवैध शराब को बेचने के उद्देश्य डंप की सूचना मिली थी। इस दौरान देशी मदिरा प्लेन के कुल 450 क्वार्टर कुल 81 लीटर कीमती करीबन 35,000 को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है | वहीं मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की, कुछ लोग अवैध शराब को नर्मदापुरम मे बेचने के उद्देश्य से ला रहे है| लश्कर चौक ग्वालटोली नर्मदापुरम मे घेराबंदी की गयी, जो शराब विक्रेता को पुलिस की भनक लगने से उक्त व्यक्ति द्वारा श्रीनिधी इंटरनेशल स्कूल नर्मदापुरम के पास झाड़ियो 2 प्लास्टिक की बोरी एवं एक काले रंग के झोले को झाड़ियों मे फेंककर भाग गए । इसमें कुल 267 क्वार्टर कुल शराब 48 लीटर कीमती करीबन 16,020/- रु को बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा केस दर्ज किया। मुख्य भूमिका निरी0 कंचन सिंह ठाकुर विशाल नागवे, उनि0 अनुज बघेल , सउनि0 राजाराम ठाकुर, प्र0आर0 रितेश यदुवंशी, प्र0आर0 अरुण दुबे, आर0 अजमेश चंद्रोल, आर0 सतीश, आर0 धर्मेंद्र, आर0 रोहन, आर0 पूरनलाल, आर0 रामकुमार,आर0 961राजकुमार कीर,आर0 वैभव श्रीवास्तव, आर0 आर0 आशीष राजपूत, आर0 रामभरोस पटेल, आर0 रवि कुशवाह, आर0 राज यादव, आर0 शुभम, आर0 मनीष, आर0 रोहित, म0आर0 दीप्ति यादव, म0आर0 319 अंजू ऊईके, म0आर0 प्रतीक्षा रघुवंशी, म0आर0 ज्योति की रही।

