एपीके फाइल भेज कर 3 लाख 9 हजार की की थी ठगी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ बनखेड़ी थाना अंतर्गत एक युवक के साथ 3 लाख 9 हजार की ठगी हो गई थी । इसको लेकर पुलिस में आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार करने की कार्यवाही की । फरियादी छोटेलाल कुशवाह ग्राम डूमर , थाना बनखेड़ी ने अपने बैंक अकाउंट से कुल 3,09,917 रूपए का साइबर फ्रॉड हुआ था। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस द्वारा टीम गठित की गई।
दो मई को सेमरी चौकी व उमरधा चौकी, साइबर सेल की संयुक्त टीम झारखण्ड के लिए रवाना हुई थी, टीम द्वारा आरोपियो के निवास के आसपास लगातार नजर रखी । जिसके फलस्वरूप 7 मई को देर रात्रि करीब 1 बजे टीम द्वारा साइबर क्रिमिनल के घर पर दबिश देकर आरोपीगण उमेश दास निवासी ग्राम बिल्ली, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड, उत्तम कुमार दास पिता मनोज कुमार दास उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुनिया सोल, मधुपुर, जिला देवघर, झारखण्ड को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल, पासबुक, एटीएम जप्त किये गये। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।
साइबर अपराध की कार्य प्रणाली
आरोपियों द्वारा फरियादी के मोबाइल में एपीके फाइल भेजकर उसके नंबर की सिम तैयार की गयी । इसके माध्यम से रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर से कुल 3,09,917 रूपए को अलग अलग बैंक खातों में ट्रांजैक्शन किया। निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर , उनि विवेक यादव (सेमरी चौकी प्रभारी) , आर. सेवक अहिरवार (सेमरी चौकी ) आर. रामाधर , आर. संदीप, आर. प्रशांत, आर. सागर (साइबर सेल), एन आर एस अनिल पटेल की भूमिका सराहनीय रही।

