पेट्रोल पंप के पास से ले गए स्प्लेंडर
माखन नगर में बदमाशों का आतंक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली स्थित सरदार बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मंदिर से बदमाश दान पेटी चुराकर भाग गए । इसको लेकर लीला आसरे ने मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि इसमें 3 हजार रुपए रखे हुए थे । वहीं शहर के समीप माखन नगर थाना अंतर्गत फरियादी के घर के बाजू में घर का ताला तोड़कर किसानी का सामान, बिजली के तार के बंडल स्प्रे कुल कीमत 40 हजार रुपए का सामान बदमाश बटोर ले गए। इसको लेकर सौरभ सिंह चौहान सिमरोदा ने आरोपी डालचंद कहार और वीर सिंह गुर्जर सेंदरवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया । वहीं इधर माखन नगर में हाई स्कूल ग्राउंड पानी की टंकी के सामने किराने की दुकान से चोर तेल का कुप्पा, सिगरेट के पैकेट, डिटर्जेंट, पान के पैकेट सहित नगदी 1500 चुरा ले गए । इसको लेकर दिनेश सिंह ने मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच कर रही है। वहीं माखन नगर थाना अंतर्गत जिओ पेट्रोल पंप आंचल खेड़ा के पास से ललित यादव की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एमपी 05 जेड एफ 0145 जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है बदमाश चुरा के ले गए। अब सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

