सिद्धिविनायक वेयरहाउस मलका खेड़ी का मामला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ शिवपुर थाना अंतर्गत सिद्धिविनायक वेयरहाउस मलका खेड़ी में सोमवार को वेयरहाउस में ट्राली लगाने को लेकर किसानों में जमकर लाठी डंडे चले और हंगामा हुआ। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। इसको लेकर शिवपुर में एक पक्ष में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 296 (बी) 115 ( 2) 351 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ट्रॉली को लगाने को लेकर सिद्धिविनायक वेयरहाउस में किसानों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया।इसको लेकर कोठरा निवासी ने कन्हैया लाल राजपूत और हर्ष राजपूत बिसौली निवासी पर मामला दर्ज कराया है । एक किसान का इलाज चल रहा है। पुलिस नजर बनाए हुए हैं और मामले की जांच में जुटी है।

