एक आरोपी की तलाश जारी
पुलिस टीम को 5 हजार से किया पुरस्कृत
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सिवनी मालवा में 6 मई रात को घर में आराम कर रहे एक वृद्ध को धारदार हथियार से डरा धमका कर तीन आरोपियों ने नगदी और जेवर लूट कर ले गए थे । इसको लेकर फरियादी रामभरोस जाट उम्र 60 साल निवासी वार्ड 7 शिवपुर रोड ने बताया था कि 3 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा अचानक घर के अंदर घुसकर उनसे मारपीट की गई एवं धारदार हथियार से डराकर चोट पहुंचाते हुए घर मे रखे नगद 10,000 रुपये एवं सोने चांदी एवं बेन्टेक्स के आभूषण लेकर फरार हो गये। थाना प्रभारी सिवनी मालवा सुधाकर बारस्कर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक पृथक टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। इस दौरान अनुसंधान टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे कैमरों सहित बस स्टैण्ड एवं अन्य स्थानों पर आरोपियों की छानबीन की गई। संदेही आशीष कटारे एवं अनिल बाथव उर्फ लूक्खा को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिन्होंने पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त छुरा एवं लूट का मसरुका नकदी 7 हजार चांदी, बैंटेक्स के जेवर व सोने अंगूठी सहित सामान जप्त किया गया। तीनों आरोपी की पहचान की जा चुकी है एवं एक आरोपी अनिल बाथव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा द्वारा पूरी टीम को 5,000 रु. के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपी आशीष कटारे अनिल बाथव उर्फ लूक्खा पिता राजेश बाथव,अनिल बाथव पिता राम बाथव शामिल हैं। यह आदतन अपराधी है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरी. सुधाकर बारस्कर द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई ।महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक सुधाकर बारस्कर, उनि० नागेश वर्मा, सउनि बलराल सिरसाम, प्र. आर. प्रीतम बाबरिया, प्र.आर. अशोक चौहान आर० कपिल जाट, आर. केतन, आर. गौरीशंकर, आर. अर्जुन, महिला आर. आरती, एवं सायबर सेल से आर संदीप यदुवंशी, आर दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही ।

