

नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव ने सेक्टर 04 के ग्राम मानागांव में नालियों की सफाई, नालियों में डीडीटी पावडर का छिड़काव किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव हरिनारायण यादव, नरेंद्र, गणेश, राजेंद्र, आकाश, लक्की, रामकुमार, दुष्यंत, छोटे पंडा, मोहन, दीपक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

