पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, माल जब्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
इटारसी थाना अंतर्गत एक ज्वेलर्स की दुकान से उसके कर्मचारियों ने ही सोने के 10 पेंडल चुरा लिए । जिनकी कीमत 13 लाख बताई गई। अब पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों को अरेस्ट कर पेंडल जप्त कर लिए।
इटारसी थाना अंतर्गत सराफा मार्केट तुलसी ज्वेलर्स के संचालक फरियादी राकेश अग्रवाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह अंत में उसके द्वारा दुकान का हिसाब करने पर पाया गया कि दुकान से सोने के मंगलसूत्र में 10 पेंडेल कीमती करीव तेरह लाख रुपये के गायब है, जिसे फरियादी तथा उनके भाई द्वारा बार बार ढूँढने का प्रयास करने एंव हिसाब मिलाने पर भी नहीं मिले, जिसके चोरी हो जाने की पूर्ण शंका होने पर फरियादी के चताए अनुसार थाना इटारसी में अप.क्र. 405/26 धारा 305 (ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने एक्शन के लिए दिए थे आदेश
पुलिस अधीक्षक एंव अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत टीम बनाकर त्वरित एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया, जिस पर एस डी ओ पी इटारसी द्वारा थाना इटारसी से टीम का गठन किया गया। दुकान पर सी सी टी व्ही कैमरे नहीं लगे हुए है, साथ ही पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि दुकान का ही एक कर्मचारी गौरव नामदेव करीब 15 दिनो से काम पर नहीं आ रहा है, जिस पर गौरव नामदेव को थाना लाकर पूछताछ की गई। जिस पर पहले तो गौरव नामदेव द्वारा बताया गया कि वह अपने ईलाज तथा कुछ सामाजिक कार्यक्रमो हेतू शहर एंव प्रदेश से बाहर गया हुआ था परंतु सायबर टीम से प्राप्त जानकारी गौरव की बातों को झूठा साबित कर रही थी जिस पर गौरव से विस्तृत पूछताछ की गई जिसके द्वारा अंततः बताया गया कि मैं जानता था कि माह के अंत में ही दुकान का हिसाब होगा इसलिए उसने 17 अप्रैल को दुकान से सोने के 10 पेंडल निकाल लिए थे और दुकान नहीं जा रहा था। महत्त्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र.आर. 484 मनमोहन अहिरवार, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. राजकुमार झपाटे सायबर टीम से आर. संदीप एंव आर. दीपेश की रही।

