

नर्मदापुरम / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 04/05/26 को सराफा मार्केट तुलसी ज्वेलर्स के संचालक फरियादी राकेश अग्रवाल द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई गई, कि माह अंत में उसके द्वारा दुकान का हिसाब करने पर पाया गया कि दुकान से सोने के मंगलसूत्र में 10 पेंडेल कीमती करीब 13.00.000/- (तेरह लाख रुपये) के गायब है, जिसे फरियादी तथा उनके भाई द्वारा बार बार ढूँढने का प्रयास करने एवं हिसाब मिलाने पर भी नहीं मिले, जिसके चोरी हो जाने की पूर्ण शंका होने पर फरियादी के चताए अनुसार थाना इटारसी में अप.क्र. 405/26 धारा 305 (ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा तुरंत टीम बनाकर त्वरित एक्शन लेने हेतू आदेशित किया गया। जिस पर एस डी ओ पी इटारसी द्वारा थाना इटारसी से टीम का गठन किया गया, जिस पर विवेचना के दौरान तुलसी ज्वेलर्स पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया जहाँ निरीक्षण दौरान पाया गया कि दुकान पर सी सी टी व्ही कैमरे नहीं लगे हुए है, साथ ही पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि दुकान का ही एक कर्मचारी गौरव नामदेव करीब 15 दिनो से काम पर नहीं आ रहा है, जिस पर गौरव नामदेव को थाना लाकर पूछताछ की गई। पहले तो गौरव नामदेव द्वारा बताया गया कि वह अपने ईलाज तथा कुछ सामाजिक कार्यक्रमो हेतू शहर एवं प्रदेश से बाहर गया हुआ था। परंतु सायबर टीम से प्राप्त जानकारी गौरव की बातों को झूठा साबित कर रही थी। जिस पर गौरव से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अंततः बताया गया कि मैं जानता था कि माह के अंत में ही दुकान का हिसाब होगा। इसलिए मैंने दिनाँक 17/04/26 को दुकान से सोने के 10 पेंडेल निकाल लिए थे और दकान नहीं जा रहा था। मामले में विवेचना दौरान आरोपी गौरव नामदेव निवासी दर्जी मोहल्ला इटारसी के घर से सोने के सभी 10 मर्गलसूत्र के पेण्डेल कीमत करीब 13,00,000/- रुपये के जप्त कर लिए गए है। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र. आर. मनमोहन अहिरवार, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. राजकुमार झपाटे सायबर टीम से आर. संदीप एवं आर. दीपेश की रही।

