
सिवनी मालवा / शहर के गांधी चौक पर मंगलवार को ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली एक युवक का मोबाइल सड़क पर गिर गया था जिसे पत्रकार वीरेंद्र तिवारी ने देखा। वीरेंद्र तिवारी ने बिना देर किए मोबाइल गांधी चौक पर तैनात पुलिस कर्मी को सौंप दिया। पुलिस ने मोबाइल मालिक का पता लगाकर उसे लौटाने का भरोसा दिलाया।
इसी बीच मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाला युवक ही मोबाइल का मालिक निकला। मौजूद लोगों ने उसे तुरंत गांधी चौक बुलाया युवक के पहुंचते ही पार्षद ईश्वर जमीदार ने पत्रकार वीरेंद्र तिवारी और पुलिसकर्मी का माला पहनाकर सार्वजनिक सम्मान किया। इसके बाद युवक को मोबाइल लौटाया गया और भविष्य में सावधानी बरतने की नसीहत दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक नागरिक मौजूद रहे, सभी ने वीरेंद्र तिवारी की ईमानदारी की सराहना की।

