दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हाल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का उद्घाटन हुआ । इस दौरान पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक , रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल एवं पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान 110 छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विधाओं में इनडोर एवं आउटडोर गतिविधियां जैसे डांस, मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग ,कराटे एवं बैडमिंटन में रजिस्ट्रेशन किया गया। इन विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों के द्वारा इनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रॉइंग किट प्रदाय की गई एवं स्वल्पाहार बांटे गए।

