एक आरोपी पकड़ाया
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के हीरो होंडा चौक से मंगलवार को पुलिस कस्टडी से दो बदमाश भाग गए थे। एक को तो पकड़ लिया गया लेकिन दूसरा का भी पता नहीं चल सका है। इसको लेकर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों को पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी तभी हथकड़ी खिसकाकर यह भाग निकले । इसको लेकर अनिल भुसारे ने थाना देहात पुलिस ने मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि प्रशांत और महेंद्र मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान दोनों चलती गाड़ी से कूद गए थे । एक को अरेस्ट कर लिया गया है लेकिन प्रशांत भाग निकला जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि दोनों पुराने बदमाश है। इन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं और यह फेफरताल के रहने वाले हैं। पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश की तलाश की जा रही है । पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

