

नर्मदापुरम / शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एल.एल.एम. (मास्टर ऑफ लॉ) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का प्रारंभ समस्त जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासन के सहयोग किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त होने पर एवम महाविद्यालय में अनुभवी फैकेल्टी व पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर जिसमें मूट कोर्ट, कंप्यूटर लैब, लीगल एड सेल जैसी अन्य सुविधाओं के साथ आरंभ किया जा रहा है। इस नवीन पाठ्यक्रम के लिए कुल 20 सीटे स्वीकृत की गई है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विधि के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना, अनुसंधान को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों को विशेषज्ञता प्रदान करना है। इस पाठ्यक्रम के प्रारंभ होने से नर्मदापुरम संभाग में विधि स्नातकों को संभाग में ही उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे तथा विधि पेशेवरो के विकास को बढ़ावा मिलेगा। पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया म.प्र. शासन की उच्च शिक्षा विभाग के ई -प्रवेश पोर्टल के माध्यम से दिनांक 2 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 15 मई 2026 तक प्रथम चरण हेतु ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

